कोरिया में बीती रात स्टॉप कॉलोनी में खड़ी कार में भीषण आग, जलकर खाक
चरचा थाना क्षेत्र की स्टॉप कॉलोनी में देर रात करीब 2 बजे सचिन सिंह की हुंडई कार में अचानक आग भड़क उठी। जब तक आग का पता चलता, वाहन पूरी तरह लपटों में घिर चुका था। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास मकान और अन्य वाहन होने से बड़ी घटना की आशंका थी, लेकिन समय रहते हालात संभाल लिए गए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।




