कोरबा .प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कोरबा सेवा केंद्र के द्वारा दो दिवसीय राजयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माउंट आबू राजस्थान मुख्यालय के बीके भगवान वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोगों को राजयोग की पद्धति के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि ऐसा करना उनके व्यवहार को किस प्रकार से परिवर्तित करता है।




