Home छत्तीसगढ़ कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जाने क्या...

कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जाने क्या है पूरा मामला

0
116

acn18.com/ जांजगीर-चांपा। जिले में घर के कमरे में आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने तुलसी भवन के सामने सुसाइड किया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सिद्धार्थ तिवारी (37) है।

युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं अपने आप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। संजू भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना। यहां से उनको ले जाना, यहां नहीं रह पाएंगे।’ दरअसल, गुरुवार को अपने घर में अकेला था। युवक की पत्नी 3 दिन पहले ही अपने मायके MP के रीवा गई थी। उसका भाई सड़क हादसे में घायल हो गया है, जिसे देखने गई थी। वहीं मां भी डेढ़ महीने से बिलासपुर में रह रही थी।

error: Content is protected !!