spot_img

160 साल पुराने राष्ट्रपति निलयम का दीदार कर सकेंगे आम लोग, द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Must Read

acn18.com सिकंदराबाद /राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सिकंदराबाद में राष्ट्रपति के तीन रिट्रीट में से एक ‘राष्ट्रपति निलयम’ को जनता के लिए खोल दिया। यह करीब 160 वर्ष से अधिक पुराना है और इसको तेलुगु नव वर्ष उगादी के अवसर पर सामान्य जनता के लिए के लिए खोला गया है। राष्ट्रपति ने इसका उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया। इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

- Advertisement -

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है कि हेरिटेज बिल्डिंग को आम लोगों के लिए खोला गया है, वे साल में एक बार सीमित समय के लिए ही निलयम के उद्यानों में जा सकते हैं और वहां चीजों को देख सकते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इसे सामान्य लोग देख सकेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि नौ लाख से अधिक लोगों ने राष्ट्रपति भवन दिल्ली में 31 जनवरी के बाद अमृत उद्यान को देखा है।

लोग यहां राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति निलयम के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, संविधान के बारे में जान सकते हैं और नॉलेज गैलरी में भारत के राष्ट्रपति की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही नॉलेज गैलरी के प्रांगण में आगंतुक बग्गी और राष्ट्रपति की लिमोजिन के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

वन विभाग की टीम वन भैंसा लेने असम गई, इधर हाई कोर्ट ने लगा दी रोक…

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वोटर आईडी के अलावा इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता डाल सकेंगे वोट

acn18.com रायपुर/ छत्तीसगढ़ में के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव 7 मई को होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -