Home Uncategorized पथवे कार्य का निरीक्षण कर कलेक्टर ने जताया असंतोष, इंजीनियर का 1...

पथवे कार्य का निरीक्षण कर कलेक्टर ने जताया असंतोष, इंजीनियर का 1 माह का वेतन रोकने के निर्देश

0
146

acn18.com मनेंद्रगढ़/ नगर पालिक निगम चिरमिरी के द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं पत्थर के निर्माण के गाने का अवलोकन करने के साथ कलेक्टर ने इसमें कई प्रकार की कमियां देखी। मौके पर नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया कि संबंधित इंजीनियर से 1 महीने का वेतन रोका जाए। इसके अलावा निर्माण एजेंसी की सुरक्षा राशि जब्त की जाए।

vlcsnap 2023 03 19 17h45m50s608

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर पीएस ध्रुव ने शहरी क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति को करीब से देखने के लिए इलाके का दौरा किया। उनके साथ नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारी भी थे। कलेक्टर के दौरे पर पहुंचने के साथ आसपास के लोग भी यहां आ गए। शिकायत मिली कि मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों के लिए जो कार्य कराया जा रहा है उसकी गुणवत्ता बेहतर नही है। इस पर असंतोष जताते हुए नगर निगम के इंजीनियर का 1 महीने का वेतन रोकने और ठेकेदार की अमानत राशि जब्त करने के लिए कहा गया।कलेक्टर ने बताया कि इस क्षेत्र में कई कार्य अनावश्यक प्रतीत हो रहे जिसे डिस्मेंटल करने के लिए एसईसीएल को निर्देशित किया गया है।

vlcsnap 2023 03 19 17h46m23s955

नवगठित जिले में अधोसंरचना का विकास करने के साथ-साथ अनेक कार्यों को आगामी दिनों में कराया जाना है। सरकार के द्वारा इस जिले में पदस्थ किए गए अधिकारियों ने अपनी जवाबदेही को भलीभांति समझते हुए आवश्यक कार्यों को पूरा कराना जारी रखा है। लोगों को लगता है कि अधिकारियों की सक्रियता से कामकाज में तेजी आएगी और इनकी गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी।

सरकार ने शत्रु संपत्ति बेचने की शुरू की तैयारी, कीमत करीब एक लाख करोड़ रुपये