Home KORBA कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली:बंदूक को सीने से...

कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली:बंदूक को सीने से टिकाया फिर किया फायर, खून से लथपथ मिली लाश

0
86

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पदस्थ कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। जवान का नाम शफी अख्तर बताया जा रहा है। यह कोबरा के 210 बटालियन में पदस्थ था। जवान दिल्ली का रहने वाला था। फिलहाल खुदकुशी करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जवाबन बासागुड़ा के कैंप में पदस्थ था। किसी काम के सिलसिले में यह बीजापुर कैंप में आया हुआ था और यहीं पर इसने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि, जवान शशि ने अपनी सर्विस राइफल को अपने सीने पर टिकाया और फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खून से लथपथ पड़े शव को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जवान का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। फिलहाल जवान ने सुसाइड क्यों किया है इसके कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और CRPF के अफसर जांच में जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!