Home KORBA आज भी बस्तर में ही हैं CM भूपेश बघेल:चित्रकोट और जगदलपुर विधानसभा...

आज भी बस्तर में ही हैं CM भूपेश बघेल:चित्रकोट और जगदलपुर विधानसभा में संकल्प शिविर में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

0
86

Acn18.com/छ्त्तीसगढ़ के मुख्ममंत्री भूपेश बघेल आज 17 अगस्त को भी बस्तर में ही हैं। वे भानपुरी के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। फिर जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा में आयोजित संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और चुनाव की तैयारियों के विषय में चर्चा करेंगे। जिसके बाद शाम करीब 4 बजे वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर लौट जाएंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पहले यानी 16 अगस्त को युवाओं से भेंट-मुलाकात करने जगदलपुर आए। रात्रि विश्राम भी उन्होंने यहीं किया। 16 अगस्त को पूरे बस्तर संभाग के सातों जिले से युवा CM से सीधी बातचीत के लिए पहुंचे थे। दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव समेत अन्य जिलों से युवाओं को लाया गया था। युवाओं ने मुख्यमंत्री से कई मांग की। सीएम ने मांग पूरी करने की घोषणा की थी। आज भी CM विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!