Home KORBA बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ के हालात, शहर के हर इलाके...

बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ के हालात, शहर के हर इलाके में पानी भरा, स्कूलों की छुट्टी, रेलवे ट्रैक डूबे, 5 ट्रेनें रद्द

0
11

बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ के हालात, VIDEO:

शहर के हर इलाके में पानी भरा, स्कूलों की छुट्टी, रेलवे ट्रैक डूबे, 5 ट्रेनें रद्

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 20 साल में पहली बार बाढ़ के हालात बने हैं। शहर के हर इलाके में पानी भर गया है। सरकंडा और चांटीडीह के नीचले इलाके में 40 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई जगह से ट्रांसफार्मर डूबने से ब्लैकआउट की स्थिति है। स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। रेलवे ट्रैक डूबने से 5 MEMU ट्रेनें रद्द और 3 ट्रेन का रूट बदला गया है।Screenshot 2026 07 20 11 04 01 348 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 07 20 11 03 47 697 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 07 20 11 03 34 863 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 07 20 11 06 05 250 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 07 20 11 04 12 366 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 74.7 मिमी बारिश हुई है। सीपत में सबसे ज्यादा 110.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। दोमुहानी में 10 से ज्यादा घर टापू बन गए। जिससे रातभर पानी में परिवार फंसे रहा। वहीं, अरपा चेक डैम की नहर टूटने से देवरीखुर्द, मानिकपुर समेत आसपास के इलाकों में पानी घुस गया।

दरअसल, बिलासपुर में गुरुवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। रात में मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। लगातार तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर नाले का पानी बहने लगा, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

रातभर हुई बारिश से शहर के कई मोहल्लों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। कई जगह सड़क और नाले का अंतर खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कई ट्रांसफॉर्मर जलमग्न हो गए हैं।