spot_img

अमृतसर में ब्यास डेरे के अनुयायियों और निहंगों में झड़प:पशुओं को डेरे की जमीन से ले जाने पर हुआ विवाद, निहंगों के साथ पुलिस वाले भी घायल

Must Read

पंजाब के अमृतसर में रविवार शाम निहंगों और ब्यास डेरा के अनुयायियों के बीच झड़प हो गई। झड़प तरना दल बाबा बकाला (बाबा पाला सिंह) और प्रेमियों के बीच पशुओं के डेरे की जमीन से गुजरने को लेकर हुई। जिसके बाद से ब्यास में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। झगड़े में पुलिस वालों के भी घायल होने की सूचना है।

- Advertisement -
झड़प में घायल निहंग।
झड़प में घायल निहंग।

जानकारी के अनुसार तरना दल के निहंग अपने पशुओं को डेरे की जमीन से ले जा रहे थे। इसी दौरान डेरा अनुयायियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और कहासुनी शुरू हो गई। ब्यास पुल के पास झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों के बीच तलवारें चल गईं। साथ ही दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई। झगड़े की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन स्थिति बिगड़ने लगी और दोनों पक्षों के झगड़े में पुलिस वाले भी घायल हो गए।

फिलहाल पुलिस की कोशिश दोनों गुटों को एक दूसरे से दूर रखने की है।

शांति बनाए रखने के लिए डेरे पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात।
शांति बनाए रखने के लिए डेरे पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात।

शनिवार भी दोनों पक्षों के बीच हो चुकी झड़प
तरना दल की तरफ से कई बार पशुओं को चरने के लिए ब्यास से गुजारा जाता है। इस दौरान शनिवार भी डेरे की जमीन पर पशुओं के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुई थी। लेकिन पुलिस ने बीच में आकर झगड़े को सुलझा दिया। लेकिन इससे पहले भी बीच इसी बात को लेकर झड़ा हो चुका है। दोनों पक्षों को बातचीत से ही शांत कर दिया गया, लेकिन रविवार को दोनों पक्ष भिड़ गए।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -