Home Uncategorized सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दोनों ओर से हो रही फायरिंग, एसपी...

सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दोनों ओर से हो रही फायरिंग, एसपी किरण चव्हाण ने की पुष्टि

0
123

acn18.com सुकमा / सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह एनकाउंटर रायगुड़म इलाक़े में हो रही है जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

रायगुड़म में जवानों और माओवादियों के बीच एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब डीआरजी और कोबरा  जवान सर्चिंग पर निकले थे. नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एसपी किरण चव्हाण ने की इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। बता दें, सुकमा के कई इलाके घोर नक्सली क्षेत्रों में आते हैं।  यहां आए दिन सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ होती रहती है।

error: Content is protected !!