Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, सुशासन और विकास पर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, सुशासन और विकास पर हो रहे मंथन

0
110

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज से रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शासन प्रणाली को अधिक प्रभावी, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी बनाना है।

शिविर में पहले दिन ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’, और ‘सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा और सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने अपने विचार साझा किए।

error: Content is protected !!