Home छत्तीसगढ़ BREAKING : अरपा डैम में युवक-युवती ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी...

BREAKING : अरपा डैम में युवक-युवती ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF की टीम, इलाके में मचा हड़कंप

0
182

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा डैम में युवक और युवती के कूदने की खबर से सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोमुहानी के पास दोनों को एकसाथ डैम में छलांग लगाते देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

हालांकि देर शाम तक युवक और युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोनों की पहचान भी फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग डैम के पास जमा हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए पुलिस को सूचित करें।

error: Content is protected !!