Home Uncategorized मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात, देखें...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात, देखें तस्वीरें

0
59

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव 22 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान आज वे राष्ट्रिय नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे और छग के विकास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है।

31

पहली कैबिनेट बैठ में लिए ये निर्णय

बीते दिन सीएम विष्णु देव साय ने पहली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें पहला निर्णय 18 लाख आवास बनाने का था। मुख्यमंत्री ने कानून कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों पर दिए सख्त निर्देश हैं। उन्होंने जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।