Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
कांग्रेस ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए गए, जिससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। वहीं, निर्वाचन आयोग ने इन राजनीतिक आरोपों को खारिज करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को नियमों के तहत बताया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





