Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा में भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और भीम रेजीमेंट के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक का नेतृत्व दीपक मनहर ने किया, जबकि भीम रेजीमेंट के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को लेकर विचार साझा किए।
बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान आगामी गतिविधियों और संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





