Home KORBA मुख्यमंत्री ने दोहराया- बीजेपी जीतेगी सभी सीटें.सभी क्षेत्रों में भाजपा के लिए...

मुख्यमंत्री ने दोहराया- बीजेपी जीतेगी सभी सीटें.सभी क्षेत्रों में भाजपा के लिए अच्छा वातावरण

0
91

acn18.com कोरबा / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे विश्वास के साथ इस बात को कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी सीटों पर अनुकूल स्थिति है और भाजपा अपनी विजय दर्ज करेगी। कोरबा जिले के करतला में आयोजित कार्यक्रम को श्रम उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने भी संबोधित किया।

vlcsnap 2024 04 29 18h33m21s127

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में नेताओं के कार्यक्रम हो रहे हैं और इसके माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जा रही है। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर करतला में भाजपा ने आम सभा का आयोजन किया जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत में मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने अपनी बात रखी।

vlcsnap 2024 04 29 18h33m36s209

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा वातावरण है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट हम जीतेंगे। महादेव एप्प में आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण में जांच चल रही है और एजेंसी अपना काम कर रही है।

याद रहे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र मैं फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा यहां 22000 वोट से पिछड़ गई थी। इसलिए इस इलाके को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है। वैसे भी राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि हर चुनाव में मुद्दे अलग-अलग हो जाते हैं और वह इस हिसाब से चुनाव के परिदृश्य में अपना असर डालते हैं