छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह के लिए हो रही तैयारी
बनवारी लाल को कुशल मार्गदर्शक बताया मुख्यमंत्री ने
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा में कटघोरा विधानसभा का नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक बनवारी लाल अग्रवाल को मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कुशल मार्गदर्शक बताया। पिछले दिनों श्री अग्रवाल के निधन के बाद सोमवार को आयोजित पगड़ी रसम में मुख्यमंत्री शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से सीएसईबी मैदान में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव का कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल , जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे सहित अनेक नेताओं ने स्वागत सत्कार किया।
सीएसईबी खेल मैदान से विष्णु देव का काफिला अग्रसेन भवन पहुंचा। यहां पर दिवंगत पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल के पगड़ी रसम में कार्यक्रम में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने यहां पर स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देवन मीडिया से बातचीत करते हुए कहां की ईश्वर की अग्रवाल ने संगठन के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं दी और एक प्रकार से मार्गदर्शक की भूमिका में थे।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राजधानी में राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है।




