Home Uncategorized 40 घंटे बाद सामने आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ED की कार्रवाई पर...

40 घंटे बाद सामने आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ED की कार्रवाई पर साधी चुप्पी

0
53

acn18.com रांची। जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद सियासी हलचल बढ़ी हुई है।

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद सियासी हलचल बढ़ी हुई है। रांची में मुख्यमंत्री आवास राजभवन व ईडी कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है। इन सियासी अटकलों के बीच हेमंत सोरेन रांची में विधायकों के साथ बैठक खत्म हो गई है।

मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे बापू महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है और आज के दिन पूरा सत्ता पक्ष यहां पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहा है। हमें गर्व है कि ऐसे लोग हमारे बीच में जन्मे और हमें मार्गदर्शन दिया। जिनके कदमों पर हम ही नहीं, देश-दुनिया सभी बापू के आचार-विचार का अनुसरण करती है।