spot_img

दर्दनाक हादसे से दहला छत्तीसगढ़, जुड़वा भाई-बहन समेत एक ही गांव में जली 9 चिताएं

Must Read

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। बेमेतरा से 17 किलोमीटर दूर कटिया के पास रविवार देर रात हुए सडक़ हादसे में कटिया गांव के 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हैं। मृतकों में 6 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें दो बच्चे सगे भाई-बहन हैं और दोनों जुड़वा हैं। हादसे इन बच्चों की नानी की भी मौत हो गई है। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में एक साथ नौ चिताएं जलने से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

- Advertisement -

साहू परिवार के चार लोगों की हुई मौत

भीषण सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। ग्राम पथर्रा के मोहन साहू के परिवार की तीन महिलाएं व एक बालिका की मौत हो गई। मृतकों में नीरा साहू, गीता साहू, मधु साहू व खुशबू साहू शामिल हैं। सभी का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।

ड्राइवर बोला- सामने वाले वाहन की तेज रोशनी में नहीं देख पाया

जिला अस्पताल में घायल महिलाओं ने हादसे को लेकर बताया कि वो वापस जाने के लिए रवाना हुए थे कि कुछ किलोमीटर जाने के बाद हादसा हो गया पर कैसे हुआ वो नहीं बता सकते। वाहन चालक प्रेमू साहू ने बताया कि छट्ठी के दौरान कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद वो अपने साथ आए लोगों को लेकर निकला था। हादसे के दौरान सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंख में पडऩे की वजह से देख नहीं पाया, वाहन चालक के केबिन में वह अकेला था। हादसे के बाद उसे कम चोट आई है। हालांकि वाहन चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बेमेतरा पुलिस ने हादसे के बाद प्रार्थी परदेशी यादव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है। वही सिमगा पुलिस ने भी शून्य कायम किया है।

ये हुआ था रविवार की रात

पुलिस के मुताबिक ग्राम पथर्रा के 32 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम तिवरैया में छट्ठी कार्यक्रम में गए थे। खाना खाकर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन बेकाबू हो गया और सडक़ किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस व 108 वाहन को सूचना दी। वहीं राहगीरों की मदद से घायलों को बेमेतरा जिला अस्तपाल व सिमगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है तो सिमगा के अस्पताल के डॉक्टरों ने पांच लोगों की। एक गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत रायपुर के एम्स में हुई है। वहीं यहां तीन लोगों का इलाज जारी है।

इनकी हुई मौत

हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष) है।

23 लोग घायल

(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष
(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का किया गया आयोजन

आज दिनांक 17.05.2024 को पातायात मुख्यालय के सभागार में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -