Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में घायल हुए सुरक्षा बल के 2 जवान, रायपुर...

छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में घायल हुए सुरक्षा बल के 2 जवान, रायपुर किया गया रेफर

0
105

acn18.com   बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. दोनों आयलों को पैर और चेहरे पर चोट आई है. घटना के बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है. दोनों जवानों को चौपर से राजधानी में बेहतर इलाज के लिए लाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी. इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए.BeFunky design 25 1 1

घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक हैं. जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है. राहत की बात यह रही कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है.

error: Content is protected !!