Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, कई इलाकों में घुसा पानी;...

बिलासपुर में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, कई इलाकों में घुसा पानी; निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

0
6

बिलासपुर। शहर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से शहर की कई सड़कें, निचली बस्तियां और कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी भरने से लोगों को रातभर जागकर पानी निकालना पड़ा।

बारिश के चलते सरकंडा क्षेत्र की चौबे कॉलोनी और शिवम होम्स में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां कई घरों में घुटने तक पानी भर गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। निगम ने इस बार जलभराव की समस्या नहीं होने का दावा किया था, लेकिन पहली ही तेज बारिश में कई इलाकों में पानी भरने से दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।