acn18.com कोरबा / प्रदेश के कोरबा जिले में मवेशियों की तस्करी करने का दौर जारी है। लगातार इस तरह के मामले जिले में सुर्खियां बटोर रहे है। ऐसा ही एक मामला रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बासीनखार में सामने आया है,जहां पांच मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मेटाडोर वाहन में लोड का बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। कुछ गौसेवकों की नजर जब वाहन पर पड़ी तब उन्होंने वाहन को रुकवाया और मवेशियों के संबंध में दस्तावेजों की मांग की। दस्तावेजों नहीं दिखाए जाने के बाद गौ सेवकों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मवेशियों को वाहन समेत पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।





