Home छत्तीसगढ़ छात्र से मां की अश्लील गालियां लिखवाने का मामला, बिरला माइंड स्कूल...

छात्र से मां की अश्लील गालियां लिखवाने का मामला, बिरला माइंड स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी; शिक्षिका सस्पेंड

0
4

अंबिकापुर। अंबिकापुर के बिरला माइंड इंटरनेशनल स्कूल में छात्र से उसकी मां के लिए कथित तौर पर अश्लील गालियां लिखवाने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों से माफी मांगी है और संबंधित शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

नोटबुक में 100 से ज्यादा बार लिखवाई गईं गालियां

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की एक शिक्षिका ने छात्र से उसकी मां को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक गालियां नोटबुक में लिखवाई थीं। बताया जा रहा है कि छात्र से ये गालियां 100 से अधिक बार लिखवाई गईं।

आरोप है कि गालियां लिखवाने के बाद शिक्षिका ने छात्र को वही नोटबुक उसके परिजनों को दिखाने के लिए दे दी थी। मामला सामने आने के बाद परिजनों और छात्र संगठनों में नाराजगी देखने को मिली।

स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी, शिक्षिका सस्पेंड

मामले के तूल पकड़ने के बाद बिरला माइंड इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगी है। साथ ही संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अपना पक्ष भी रखा गया है। इस संबंध में स्कूल के मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण का बयान सामने आया है।

छात्र संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

घटना के सामने आने के बाद छात्र संगठनों ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। संगठनों की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उनका कहना है कि छात्र के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।