Acn18. Com. सक्ति भरत सिंह चौहान
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला अड़भार चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतिका आरती गवेल की शादी 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बंजारी निवासी राहुल गवेल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल गवेल, सास शांति बाई गवेल और ससुर शशि कुमार गवेल द्वारा आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों के अनुसार 20 जून को आरती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 27 जून को जिला अस्पताल कोरबा में उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने 19 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।








