Acn18. Com. जगदलपुर.जगदलपुर के नया बस स्टैंड इलाके में देर शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब दुकान के पास दो गुटों के बीच बैठने की जगह को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
चाकूबाजी की इस घटना में 27 वर्षीय मोनू के सीने में चाकू लगा। चाकू हार्ट के पास लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेल्डिंग की दुकान के सामने खाली बैठने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर मोनू पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।









