Home KORBA सरेआम युवक से मारपीट करने का मामला,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

सरेआम युवक से मारपीट करने का मामला,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
102

Acn18.com/कोरबा के मुड़ापार क्षेत्र में लिटिल स्टेप स्कूल के पास एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मानिकपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम करण यादव,दिनेश कर्ष और शुभम् यादव है जिन्होंने शराब के नशे में रुद्र प्रताप नामक युवक के साथ मारपीट की थी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित युवक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!