Acn18.com/हाथियों की निगरानी के दौरान वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों ग्राम लमना स्थित चोरधवा मोड़ के पास रात के वक्त करीब साढ़े 8 बजे चार युवकों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ी फिर धारदार हथियारे से फेंककर घायल करने का प्रयास किया गया। वन कर्मियों की शिकायत पर एक आरोपी तो पुलिस की पकड़ में आ गया है जबकि तीन अब भी फरार चल रहे हैं,जिन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।





