Home छत्तीसगढ़ नरियरा में घटिया CC रोड का आरोप, फावड़े से उखड़ी सड़क! मरम्मत...

नरियरा में घटिया CC रोड का आरोप, फावड़े से उखड़ी सड़क! मरम्मत के नाम पर पेचिंग कर खानापूर्ति का आरोप, पार्षदों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग. Video

0
2

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नरियरा में सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब छह महीने पहले बनी सड़क कई जगहों से उखड़ने लगी है। हालात ये हैं कि सड़क की ऊपरी परत फावड़े से ही उखड़ती नजर आई, जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

पार्षदों और ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। उनका कहना है कि 14 अगस्त को गुणवत्ताहीन सड़क को लेकर शिकायत की गई, जबकि 13 अगस्त को ही मरम्मत कार्य पूरा होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी।

आरोप है कि सड़क की व्यापक मरम्मत करने के बजाय कुछ स्थानों पर महज पेचिंग कर खानापूर्ति की गई, लेकिन ये पेचिंग भी अब दोबारा उखड़ने लगी है।

इसी दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर पार्षदों और इंजीनियर के बीच विवाद भी सामने आया। पार्षदों ने इंजीनियर पर कथित जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए अजाक थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई है।

अब पार्षदों ने सड़क की तकनीकी और गुणवत्ता जांच कराने के साथ दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सड़क निर्माण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

error: Content is protected !!