Home KORBA कमाने-खाने पुणे गए युवक से की गई बर्बरता, बंधक बनाकर की गई...

कमाने-खाने पुणे गए युवक से की गई बर्बरता, बंधक बनाकर की गई मारपीट, दहशत में अब भी है युवक

0
99

Acn18.com/रोजगार की तलाश में कोरबा शहर के अयोध्यापुरी से महाराष्ट्र के पुणे गए एक व्यक्ति को वहां के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। 32 वर्षीय युवक के साथ इस कदर पिटाई की गई,कि वो अभी तक सद्में से उबर नहीं सका है। मारपीट के निशाना उसके पूरे शरीर में है। पीड़ित युवक का नाम इदरीश शाबिर कुरैशी है। युवक जब घर पहुंचा तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पिता ने इस संबंध में पुणे के संबंधित थाने में शिकायत की है।

तस्वीर में नजर आ रहे इस युवक का नाम इदरीश शाबीर कुरैशी है। बदहवास हालत में मौजूद इसे साथ वो हुआ है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी निवासी इदरीश रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र प्रांत के पुणे गया हुआ था। इदरीश ने सोचा था,कि काम धाम कर वह अपना और घर की आर्थिक स्थिती को सुदृढ़ करेगा। लेकिन वहां उसके साथ जानवरों जैसे बर्ताव किया गया। बंधक बनाकर उससे गन्ने के खेत में काम करवाया जाता था। काम नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। युवक के शरीर पर मौजूद चोट के निशान बताने के लिए काफी है,कि उसके साथ कैसे बर्ताव किया जाता था। युवक जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर जब घर पहुंचा तब उसकी हालत काफी खराब थी। मारपीट के कारण वह बात नहीं की पा रहा था। परिजनों ने अस्पताल में उसका उपचार करवाया तब जाकर उसकी हालत सामान्य हुई। हालांकि वह अब भी दहशत में है।

पुत्र के साथ हुए जानवरों जैसे बर्ताव की शिकायत पिता द्वारा पुणे के स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!