Home छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

निकाय चुनाव के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

0
155

acn18.com/ रायपुर। उपचुनाव के नतीजा आने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के पहले विधायकों के आलावा उनके समर्थकों में भी मंत्री मंडल में शामिल किये जाने की खलबली मची हुई है। राजनीति से जुड़े लोग भी अब कयास लगाने लगे हैं कि अब साय मंत्रिमंडल के विस्तार देर सबेर हो सकती है जिसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि निकाय चुनाव से पहले साय कैबिनेट में खाली दो मंत्री पदों पर नियुक्ति हो सकती है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनके खाली जगह को कौन भरेगा इस बात की चर्चा आम हो गई है चूँकि निगम चुनाव सर पर है ऐसे में रायपुर से चारों विधायक इस उम्मीद में बैठे हैं कि उनकी लाटरी लग सकती है। बीजेपी को हर हाल में निगम चुनाव के पहले रायपुर के किसी भी विधायक को मंत्री पद देना ही होगा तभी निगम में पार्टी का मेयर बनने की उम्मीद की जा सकती है।

अब इसे लेकर अब कयासों का दौर शुरु हो गया है, लेकिन साय कैबिनेट में बृजमोहन का उत्तराधिकारी कौन होगा। साथ ही क्या दोनों रिक्त मंत्री पद एक साथ भरे जाएंगे। संगठन के पास सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मंत्रियों के चयन में किन चीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। तमाम सवालों के बीच सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसमें एक पद के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक और ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले सुनील सोनी का नाम शामिल है।

4249300 untitled 50 copy

मंत्री बनने की दौड़ में राजेश मूणत सबसे आगे इसके अलावा अनुभव और पिछले कार्यकाल के परफारमेंस को देखते हुए तेज तर्रार और जैन समाज के प्रतिनिधि कद्दावर नेता रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं साथ ही वे मंत्री पद के प्रवल दावेदार भी हैं। रायपुर उत्तर के विधायक ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले पुरंदर मिश्रा के नाम की भी चर्चा है, उपचुनाव में ब्राम्हण समाज ने बीजेपी से उम्मीदवार बनाये जाने की मांग भी की थी लेकिन सुनील सोनी को टिकट दिया गया इस लिहाज से पुरंदर को मंत्री बनाकर ब्राम्हण समाज को टिकट नहीं देने की भरपाई की जा सकती है। इन सब में अगर सहमति बनते नहीं दिखेगी तो ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की किस्मत चमक सकती है।दूसरी ओर एक और खाली पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, गजेन्द्र यादव और अमर अग्रवाल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!