Home Uncategorized छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से, 9 फरवरी को पेश होगा...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से, 9 फरवरी को पेश होगा बजट

0
101

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है.1 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 20 बैठकें होगी. निर्धारित समय तक विधायकों ने 2335 प्रश्न लगाए हैं। इसके अलावा 10 ध्यानाकर्षण, 6 शून्यकाल की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुई है. राज्य सरकार का बजट 9 फरवरी को पेश किया जाएगा. यह जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी है.

राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र

5 फरवरी को 11:05 बजे राज्यपाल का अभिभाषण से छत्तीसगढ़ बजट सत्र शुरू होगा. वहीं सदन में सबसे पहले निधन का उल्लेख होगा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि सत्र के पहले दिन 23-24 के लिए तीसरा अनुपूरक बजट किया जाएगा.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि 25 साल में छत्तीसगढ़ के युवा कैसे आत्मनिर्भर बने साल 2024 में इस पर काम होगा. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ 25 वर्ष का होने वाला हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिय मोदी की गारंटी लागू किया जा रहा हैं.