Home Uncategorized जोगिडीपा मार्ग पर नही हो सका पुल निर्माण.जिला मुख्यालय जांजगीर जाने में...

जोगिडीपा मार्ग पर नही हो सका पुल निर्माण.जिला मुख्यालय जांजगीर जाने में होती है परेशानी लोगों को

0
54
vlcsnap 2024 06 27 16h33m41s995

acn18.com जांजगीर / सरकार के द्वारा एक करोड रुपए से ज्यादा की रकम स्वीकृत किए जाने के बावजूद जांजगीर चांपा जिले में जोगिडीपा के पास नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण आसपास के लोगों को जांजगीर चांपा की दूरी तय करने में काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

जोगिडीपा गांव के पास से बहने वाली नदी के आसपास हजारों की आबादी है। दूसरी तरफ जांजगीर जिला मुख्यालय है जहां पर प्रशासन के अनेक कार्यालय स्थित है और कई शिक्षण संस्थान भी। बैंकिंग से संबंधित कामकाज के लिए लोगों को जिला मुख्यालय जाना ही होता है। लोगों ने बताया कि नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण वे लंबी दूरी सुनिश्चित करने के लिए मजबूर है। लोगों ने बताया कि नदी पर पुल निर्माण के लिए बड़ी राशि मंजूर की जा चुकी है। इसके बावजूद कंस्ट्रक्शन का काम अब तक नहीं हो सका है।

WhatsApp Image 2024 06 27 at 12.36.39

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और एक बार फिर लोगों के सामने पुरानी समस्याएं मौजूद हैं। नवंबर तक बारिश की स्थिति में सरकारी कामकाज वैसे भी ठप रहते हैं। इस स्थिति में ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि अगले 2 साल से पहले बारहमासी आवागमन की सुविधा लोगों को प्राप्त हो सकेगी।