Home ट्रैंडिंग आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर से हिरासत में:सरकार ने कल से...

आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर से हिरासत में:सरकार ने कल से ही यहां प्रोटेस्ट बैन किया, CJP नेता बोले- प्रदर्शन यहीं करेंगे

0
5

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ा लिया।

CJP ने हिरासत में लिए गए नेताओं का वीडियो जारी किया। रांका ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। आज 10 लोग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसों 10,000 आएंगे।’

जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था।

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन पहुंच नहीं पाए थे।

CJP नेताओं को हिरासत में लेने की 5 तस्वीरें…

पुलिस ने जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग कर रखी है, सभी गेट्स बंद हैं। प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर पहुंचे।
पुलिस ने जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग कर रखी है, सभी गेट्स बंद हैं। प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर पहुंचे।
जंतर-मंतर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी की।
जंतर-मंतर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी की।
पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई।
जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई।
हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने वीडियो जारी किया।
हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने वीडियो जारी किया।

CJP ने कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी, कुछ देर सूची से हटा

केंद्र सरकार ने सोमवार को जंतर-मंतर पर निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था।

गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।

सरकार ने इसे हटाने के पीछे की वजह नहीं बताई है, लेकिन, माना जा रहा है कि संसद से सिर्फ 1.5 km दूरी इसकी वजह है।

CJP के नेता सोमवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने को कहा था। पार्टी ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने की मांग की थी। इसके थोड़ी देर बाद यह आदेश जारी किया गया।

error: Content is protected !!