Home छत्तीसगढ़ BREAKING : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, बच्चे समेत 22...

BREAKING : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, बच्चे समेत 22 लोगों को आई चोट, कई गंभीर

0
102

image 2023 10 19T224051.105बिलासपुर। जिले में सड़क दुर्घटना हुई है. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियांत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई. पिकअप में बच्चे समेत 22 लोग सवार थे सभी को चोट आई है. हादसे में करीब दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिसमें से कुछ घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी पिकअप सवार चैतुरगढ़ से माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा रतनपुर बाईपास में हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ये घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु कोरबा जिले के चैतुरगढ़ से माता के दर्शन कर बिलासपुर के अमेरी लौट रहे थे. तभी रतनपुर बाईपास में पिकअप खड़ी ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद आसपास के लोगों और मौके पर पहुंचे बिलासपुर के सीएमएचओ राजेश शुक्ला ने घायलों को अस्पताल भेजा. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पिकअप पर सवार घायल युवती ने बताया कि अमेरी गांव से 22 लोग पिकअप पर सवार होकर चैतुरगढ़ से माता के दर्शन कर वापस घर आ रहे थे. इस दौरान रतनपुर बाईपास के पास यह हादसा हुआ. पिकअप में 6 बच्चे भी सवार थे उनको ज्यादा चोट नहीं आई है. वही अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जिसमें से कुछ लोगों को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है.

error: Content is protected !!