Home KORBA सड़क निर्माण को लेकर भाजपा ने कटघोरा-पेंड्रा स्टेट हाईवे पर किया चक्काजाम,...

सड़क निर्माण को लेकर भाजपा ने कटघोरा-पेंड्रा स्टेट हाईवे पर किया चक्काजाम, सैकड़ों की संख्या में वाहन जहां-तहां फंसे,लोगों को होना पड़ रहा परेशान

0
90

Acn18.comआरिफ खान पसान/बरसात के मौसम में कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कें काफी खराब हो गई है जिससे आम जनता को अवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ दशा कटघोरा-पेंड्रा स्टेट हाईवे पर मौजूद ग्राम लैंगा से जिल्दा के बीच के सड़क की है जिस पर चलना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। लगातार हो रहे हादसे और अवागमन में परेशानी से आक्रोशित गांव के ग्रामीणों ने भाजपा के साथ मिलकर ग्राम लैंगा में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिला पंचायत सदस्य रामनारायण उरेटी और जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी के नेतृत्व में ग्रामीण बीच सड़क पर बैठे हैं जिससे स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सड़क के दोनों तरफ लकड़ियों के अवरोधक लगा दिया गया है जिससे वाहन जहां तहां खड़ी है।

 

error: Content is protected !!