बिलासपुर जिले में बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या घृतलहरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ट्रक चालकों से अवैध उगाही और मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार, वह क्रेशर में चलने वाले वाहनों को रोककर जबरन वसूली करता था। पैसे नहीं देने पर ड्राइवरों को धमकाने और उनके साथ मारपीट की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
इतना ही नहीं, आरोपी ने गांव में टेंट लगाकर रॉयल्टी जांच के नाम पर आतंक मचा रखा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।




