Home छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर ब्रेकिंग : चोरी के शक में दंपत्ति की बेरहमी से पिटाई,...

अम्बिकापुर ब्रेकिंग : चोरी के शक में दंपत्ति की बेरहमी से पिटाई, पति की मौत

0
4

अम्बिकापुर से लगे मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के बिछली गांव में चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक दंपत्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना 14 जून की बताई जा रही है, जब देर रात पति-पत्नी को गांव में घूमते देख लोगों ने उन पर चोरी की आशंका जताई।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की बेदम पिटाई कर दी, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।