Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: स्कूल के पास प्लॉट के कमरे में मिली अज्ञात युवक...

बिलासपुर ब्रेकिंग: स्कूल के पास प्लॉट के कमरे में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
28

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उसलापुर स्टेशन के पास स्कूल के नजदीक एक प्लॉट के कमरे में अज्ञात युवक की लाश मिली। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी मिलते ही डायल 112, सिविल लाइन पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!