बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में नकली सोने की माला बेचकर 3 लाख 5 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुनाफे के लालच में एक जनरल स्टोर संचालक ठगों के झांसे में आ गया और बड़ी रकम गंवा बैठा।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने रुपये जुटाने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखे और गोल्ड लोन भी लिया था। ठगों ने उसे सोने की माला असली बताकर बेच दी, लेकिन जांच कराने पर पूरी माला नकली निकली।
ठगी का खुलासा होने के बाद आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


