बिलासपुर। शहर में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तोरवा पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तीन आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया।
तीनों बदमाश जेल भेजे गए
पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एक अन्य बदमाश पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक अन्य बदमाश समीर वर्मन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।






