Home KORBA बाइक, बच्चा और हैवानियतः 4 साल के मासूम को बाइक सवार युवक...

बाइक, बच्चा और हैवानियतः 4 साल के मासूम को बाइक सवार युवक ने ठोका, इसके बाद घसीटते ले गया 1 KM दूर

0
107

Acn18.com/गरियाबंद, जिले के अमलीपदर थाना मुख्यालय से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां बाइक चालक ने पहले मासूम को टक्कर मारी. इस दौरान बच्चा बाइक के लेगगार्ड में फंस गया, लेकिन लापरवाह चालक फिर भी नहं रुका और मासूम को सड़क पर घसीटता रहा. घटना में मासूम की मौत हो गई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है.

बता दें कि, कूरलापारा में 4 वर्षीय रियान्स साहू सड़क के आसपास खेल रहा था. तभी बाइक में फंसे मासूम को चालक घसीटते हुए लगभग 1 किमी दूर तक ले गया. ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद भी बाइक सवार तब तक नहीं रुका, जब तक मासूम घायल होकर गिर नहीं गया. घटना की शिकायत मासूम के परिजन ने थाने में की है.

error: Content is protected !!