Home Astrology छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर: इस हफ्ते घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी

छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर: इस हफ्ते घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी

0
100

छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर: इस हफ्ते घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि इसी सप्ताह प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि मंडल और जिला स्तर पर नियुक्तियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं, और अब संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

किरण देव ने कहा कि संगठन की यह नई टीम आगामी राजनीतिक चुनौतियों और कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। कार्यकारिणी के गठन से पार्टी के कार्यों में तेजी आएगी और सरकार व संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन देखने को मिलेगा। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य है कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक और मजबूत हों।

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी की रणनीति, प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

error: Content is protected !!