Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव से बड़ी खबर: गढ़चिरौली में माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, भारी...

राजनांदगांव से बड़ी खबर: गढ़चिरौली में माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद

0
4

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में संचालित माओवादियों की एक हथियार फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पोमकेन-बिनगुंडा जंगल क्षेत्र में गढ़चिरौली पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को हथियार बनाने में उपयोग होने वाली मशीनें, लोहे के पाइप, जनरेटर, सोलर पैनल और अन्य सामग्री बरामद हुई।