Home छत्तीसगढ़ भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, रांची...

भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, रांची से दबोचा गया संजय सिंह

0
5

रायपुर। भाजपा नेत्री से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

माइनिंग निवेश के नाम पर बनाया झांसा

जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय सिंह ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताकर भाजपा नेत्री से संपर्क बढ़ाया था। आरोप है कि उसने माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया और इसी बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

करीब दो साल पहले पीड़िता की पहचान झारखंड निवासी संजय सिंह से हुई थी। आरोपी ने व्यापार में पार्टनरशिप और दोगुना लाभ का झांसा देकर महिला से करोड़ों रुपये निवेश कराए।

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के भी आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेलिंग भी करता रहा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया गया।