Home KORBA रायपुर में आजादी का बड़ा जश्न:हजारों लोगों ने गाया वंदे मातरम, परमवीर...

रायपुर में आजादी का बड़ा जश्न:हजारों लोगों ने गाया वंदे मातरम, परमवीर चक्र विजेता यादव बोले- इस भाव से देश बनेगा सुपर पावर

0
113

Acn18.com/रायपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी का भव्य जश्न मनाया गया। साइंस कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार की सुबह जुटे हजारों लोगों ने एक साथ वंदेमातरम गीत गाया। इस अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन ओम मंडली वसुदेव कुटुंबकम संस्था ने किया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि परमवीर चक्र विजेता एलओसी कारगिल वॉर के हीरो योगेंद्र सिंह यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की इस धरती से देश के वीर शहीदों को नमन किया गया है। इस तरह की राष्ट्रभक्ति के पथ पर यूथ को हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। देश का युवा राष्ट्र निर्माण में इसी भाव के साथ आगे बढ़ेगा तो यह देश सुपरपावर जरूर बनेगा।

कार्यक्रम के मंच पर बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय उपस्थित थे। सभी ने हाथ जोड़कर वंदे मातरम गीत गाया। कार्यक्रम के पहले एक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसके अलावा अलग-अलग स्कूल कॉलेज से बच्चे भारत माता, सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पोशाक पहनकर ग्राउंड आए। देखते ही देखते पूरा ग्राउंड लोगों की भीड़ से भरा नजर आया। सभी ने देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों को याद करते हुए वंदे मातरम गीत गाया।

मराठा समाज के लोग भी पहुंचे

मराठा युवा समाज के नेतृत्व में सदस्य इस कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रगीत वन्देमातरम गाकर विश्व रिकार्ड के कीर्तिमान में सहयोग दिया। पुरुष वर्ग मराठा वेशभूषा में नजर आए। भगवा पगड़ी पहने थे पुरुष और महिलाएं मराठी नथ पहनी हुई थीं। अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि समाज के सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला प्रमुख सुषमा महाडिक,संरक्षक राहुल डूकरे, मनीष भोंसले, जय नारायण कदम, शरद फरताड़े, रघुजी शिंदे,गणेशा जाधव,सुमीत ढीगे, हर्ष चव्हाण, इत्यादि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!