Home Astrology छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 42 IAS अफसरों के...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 42 IAS अफसरों के बदले गए प्रभार, पढ़िए किसे कौन सा विभाग मिला

0
15

Screenshot 2026 05 06 17 41 10 34 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 Screenshot 2026 05 06 17 41 05 11 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 Screenshot 2026 05 06 17 40 58 16 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 Screenshot 2026 05 06 17 40 52 07 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 Screenshot 2026 05 06 17 40 44 31 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 Screenshot 2026 05 06 17 40 36 34 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 IAS Officers Transfer 1778068699

 

 

 

बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन ने एक साथ 42 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। डॉ. रोहित यादव को सचिव वित्त एवं जनसंपर्क बनाया गया है।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक साथ 42 IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है। ऋचा शर्मा को ACS पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज कुमार पिंगुआ को ACS वन एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है।

 

जारी आदेश के मुताबिक, सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष बनाए गए निहारिका बारीक को प्रमुख सचिव गृह जेल की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रोहित यादव सचिव वित्त एवं जनसंपर्क बनाए गए हैं। वहीं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। श्याम धावड़े रायपुर संभाग के कमिश्नर बनाए गए हैं। इनके साथ ही अधिकतर विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव बदले गए हैं