भारतमाला घोटाले और DMF घोटाले को लेकर ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी ने रेड मारी है। ईडी की टीमें सभी ठिकानो पर दस्तावेज खंगाल रहीं हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाले और DMF घोटाले को लेकर मंगलवार को ईडी ने राज्य के कई ठिकानों में छापेमारी की है। ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी ने रेड मारी है। ईडी की टीमें सभी ठिकानो पर दस्तावेज खंगाल रहीं हैं। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले और डीएमएफ में हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की जा रही है।
धमतरी में ठेकेदार के निवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही टीम
मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम द्वारा ठेकेदार के निवास पर उपलब्ध विभिन्न दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारी परियोजना से जुड़े लेन-देन, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को खंगाल रहे हैं। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े कुछ बिंदुओं की जांच के तहत की गई है। हालांकि जांच किस बिंदु पर केंद्रित है और किन तथ्यों को लेकर कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ईडी ने नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी
फिलहाल ईडी की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल धमतरी में हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं




