Home Uncategorized सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 800 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से किए...

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 800 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से किए नष्ट, बुलेट में पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों पर पुलिस का शिकंजा

0
4

Acn18. Com.अंबिकापुर में तेज और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 800 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई रक्षित केंद्र अंबिकापुर में की गई।

दरअसल, बुलेट समेत अन्य दोपहिया वाहनों में तेज और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सरगुजा पुलिस अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत जब्त किए गए 800 साइलेंसरों का नष्टीकरण किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया है।

वहीं, पुलिस ने ऑटो पार्ट्स दुकानदारों, मैकेनिकों और गैरेज संचालकों को भी हिदायत दी है कि वे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों की बिक्री या फिटिंग न करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

error: Content is protected !!