
शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड में बड़ा हादसा हो गया। आंधी-तूफान और बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके तीन लोगों की पेड़ की बड़ी डाल गिरने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम 14 वर्ष, कमलेश बड़ा 18 वर्ष और दिनेश तिर्की 17 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में साथी थे।
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिला था।




