Home छत्तीसगढ़ सराफा व्यापारी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, विधायक अटल श्रीवास्तव ने की CBI...

सराफा व्यापारी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, विधायक अटल श्रीवास्तव ने की CBI जांच की मांग

0
5

पेंड्रा। पेंड्रा में हुए चर्चित सराफा व्यापारी हत्याकांड को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। कोटा विधायक Atal Shrivastava ने पेंड्रा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली : अटल

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। उन्होंने घटना से पहले और बाद की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

जिले में पुलिस बल बढ़ाने की मांग

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां पुलिस बल और संसाधनों की भारी कमी है।